ब्रेकिंग न्यूज़मथुरा

मथुरा में मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, पुलिस की लापरवाही कहीं करा न दें जातीय संघर्ष।

कोतवाली छाता के गांव तरौली सुमाली में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गाडी निकालने को लेकर हुए विवाद में दौनो पक्षों से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफतार कर लिया हैं।

1794288859765
1794284528422
1794277832811
1794277394315
1794277557184
1794279011430
1794284366851
1794284674366
1794288853287

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन निवासी तरौली सुमाली बुुधवार की सुबह टाटा मेजिक से आर ओ पानी की सप्लाई कर रहा था। सुबह 8 बजे के करीब मोहन की टाटा मेजिक खराब हो गयी। उसने मेजिक को ठीक करने के लिये अंकित को बुला लिया। अंकित मेजिक को ठीक कर रहा था तभी जगदीश निवासी तरोली सुमाली अपनी बुग्गी लेकर आ गया। गाडी को हटाने को लेकर हुई तू तू मैं मै झगडे में बदल गयी। दौनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गये। दोनो तरफ से जमकर लाठी डण्डे चले जिसमें अध्धा पुत्र मनोहरी, एदल, रौतान पुत्रगण अध्धा गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनो ही पक्ष झगडे के बाद कोतवाली छाता पहुचें। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर चिकित्सीय परिक्षण के लिये भेज कर मामले की इति श्री कर ली। गाँव मे पहुच कर हालात का जायजा लेने का प्रयास नही किया। इसकी परिणिती यह हुई कि गुरुवार की सुबह एक पक्ष के करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के घरोे में घुसकर तोड-फोड व मारपीट की। मारपीट में देवकुमारी, लता, सावित्री, कारे गम्भीर रूप से घायल हो गये।

अभी भी दोनो पक्षों मे तनाव बना हुआ है जातीय संघर्ष की स्थिती से इनकार नही किया जा सकता। यदि पुलिस ने सजगता से काम नही लिया तो झगडा ठाकुर- जाटव संघर्ष का रूप ले सकता है।

इस सन्दर्भ में कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दौनो पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडीकल के लिये भेज दिया था। महेश ने अध्धा , एदल, रोतान, कप्तान, मुरारी ज्ञान सिंह, गजेन्द्र आदि के खिलाफ व जगदीश ने महेश , पप्पू, चुन्ना , लुक्का, देवेन्द्र व लच्छो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आज गुरूवार को जगदीश पक्ष के लोगों ने महेश पक्ष के लोगो के घरों मे घुस कर मारपीट की है। जगदीश पक्ष से पांच लोगो को गिरफतार कर लिया गया है। अन्य हमलावरों की गिरफतारी का पुलिस प्रयास कर रही है।

1794288859765
1794284528422
1794277832811
1794277394315
1794277557184
1794279011430
1794284366851
1794284674366
1794288853287

Related Articles

Back to top button
Close
Close