दुनियाब्रेकिंग न्यूज़मथुरामंदिर के दर्शन

अमित गोस्वामी बने मुकुट मुखारविंद मंदिर दसविसा के रिसीवर, शुभचिंतकों ने दी बधाई

अमित गोस्वामी बने मुकुट मुखारविंद मंदिर दसविसा के रिसीवर, शुभचिंतकों ने दी बधाई

trinetra
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

गोवर्धन (मथुरा)। नगर पंचायत के सभासद, ठाकुर श्री हरिदेव जी मंदिर के सेवायत एवं पत्रकार अमित गोस्वामी को मुकुट मुखारविंद मंदिर, दसविसा का रिसीवर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों, समर्थकों एवं परिचितों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

अमित गोस्वामी धार्मिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। मुकुट मुखारविंद मंदिर, दसविसा की जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित गोस्वामी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उनकी नियुक्ति पर बधाई देने वालों ने श्री गिरिराज महाराज से उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की प्रार्थना की। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और धार्मिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

trinetra
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close