अपराधदुनियादेशब्रेकिंग न्यूज़मथुरा

मानदेय के नाम पर वसूली: चौमुहां सीएचसी का बीसीपीएम रिश्वत लेते गिरफ्तार।

मानदेय के नाम पर वसूली: चौमुहां सीएचसी का बीसीपीएम रिश्वत लेते गिरफ्तार
(सत्यवीर सिसोदिया)
चौमुहां (मथुरा)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौमुहां में तैनात ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) अमित कुमार वर्मा को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी एक आशा कार्यकत्री से उसका बकाया मानदेय जारी कराने के नाम पर ‘सुविधा शुल्क’ की मांग कर रहा था। इस संबंध में थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली निवासी सुनीता पत्नी मुकेश, जो स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकत्री हैं, ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी। सुनीता का आरोप था कि उनका रुका हुआ मानदेय खाते में भेजने के एवज में अमित कुमार वर्मा लगातार रुपये मांग रहा था और भुगतान न होने पर काम अटकाने की धमकी दे रहा था।
शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही सुनीता ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से घात लगाए टीम के सदस्य सक्रिय हो गए और अस्पताल परिसर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से केमिकल लगे नोट भी बरामद किए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।
कार्रवाई की खबर फैलते ही सीएचसी चौमुहां में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी और अधिकारी स्थिति को लेकर सकते में नजर आए। एंटी करप्शन टीम आरोपी को हिरासत में लेकर छाता थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विभागीय कार्रवाई की तैयारी
इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाने की तैयारी की जा रही है, जिससे सेवा संबंधी कार्रवाई भी तय हो सके।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि विजिलेंस की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुंहा पहुंची थी, जहां उन्होंने बीसीपीएम अमित को गिरफ्तार किया। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद नहीं थे, बल्कि नरी-सेमरी मेले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए हुए थे।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close