ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीणों ने खाद की कालाबाजारी करते सचिव प्रताप सिंह को पकड़ा, कर दी पिटाई, पुलिस ने बमुश्किल बचाया।

खंदौली क्षेत्र में किसानों ने रविवार को सहकारी समिति के गोदाम पर जा रही गाड़ी से रास्ते में खाद की कालाबाजारी करते सचिव को पकड़ लिया। उनकी पिटाई भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सचिव को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने खाद से भरी गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

पुलिस ने बताया कि सहकारी समिति गढ़ी नैनसुख का गोदाम उजरई में है। रविवार को 400 कट्टा डीएपी लेकर एक ट्रक शाहदरा (आगरा) से उजरई गोदाम जा रहा था। चालक विजय के साथ समिति पर तैनात सचिव प्रताप सिंह भी थे।

किसानों का आरोप है कि सचिव ने रास्ते में ट्रक को रोककर कुछ किसानों को ब्लैक में खाद दी। ट्रक से खाद का कट्टा उतरते देख आसपास के ग्रामीण जुट गए। इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद खाद ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने सचिव को साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना लगते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने सचिव को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाने ले आए

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close