अपराधब्रेकिंग न्यूज़

छुट्टी लेकर लापता हुए सीओ, कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही संग पकड़े गए, सूत्रों के हवाले से खबर, अधीनस्थ अधिकारी ने परिजनों को दे दी थी सूचना

उन्नाव के एक सीओ छुट्टी लेकर लापता हो गए। परिजन परेशान हुए तो पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मंगलवार रात पुलिस की टीम ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और कानपुर माल रोड स्थित एक होटल पहुंची। यहां पर सीओ एक महिला सिपाही के साथ पकड़े गए।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

 

तब पता चला कि सीओ साहब किसी मुसीबत में नहीं, बल्कि महिला सिपाही के साथ ठहरने आए थे। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले एक सीओ की वर्तमान में उन्नाव जिले में तैनाती है। मंगलवार दोपहर को उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी।

 

 

देर शाम तक तक गोरखपुर नहीं पहुंचे। उनका फोन भी नहीं उठ रहा था। इससे उनके परिवार वाले चिंतित हुए। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों को जानकारी दी। आशंका जताई कि वे किसी मुसीबत में भी हो सकते हैं। पुलिस अफसरों ने अपने स्तर से सीओ को फोन करना शुरू किया।

 

तब भी कोई जवाब नहीं मिला। इससे अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन कानपुर माल रोड की मिली। मंगलवार रात करीब 12 बजे उन्नाव पुलिस माल रोड स्थित मंदाकिनी होटल पहुंची।

होटल में सीओ अपनी एक महिला मित्र (सिपाही) के साथ मिले। होटल का रजिस्टर खंगाला तो पता चला कि मंगलवार दोपहर ही सीओ साहब महिला सिपाही संग होटल आ गए थे। पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी।

 

घर में बोले- शादी में जाना है

सीओ ने विभागीय अफसरों से घर जाने की बात कहकर छुट्टी ली थी। वहीं दूसरी तरफ परिजनों को एक शादी में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि वे होटल में अपने ही सर्किल की एक सिपाही के साथ आए। रूम नंबर 201 में ठहरे। एक नंबर स्विच ऑफ कर लिया और दूसरा रिसीव नहीं कर रहे थे। उधर विभाग में चर्चा है कि किसी अधीनस्थ अफसर ( इंस्पेक्टर) ने ही सीओ की पत्नी को सूचना दे दी थी।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close