देशब्रेकिंग न्यूज़मथुराराजनीतीवृन्दावन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के ब्रज संस्कृति के ज्ञान पर सवाल? सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट किया गया बेनर सवालों के साथ वायरल

प्रदेश सरकार के ऊर्जामन्त्री व मथुरा-वृन्दावन विधान सभा से विधायक श्रीकान्त शर्मा जी के ब्रज संस्कृति ज्ञान पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाये जा रहे है। सोशल मीडीया पर उनके द्वारा पोस्ट किये गये एक बेनर का स्क्रीन शाॅट फेसबुक पर वायरल हो रहा है। लोग सवाल पूछ रहे है कि बल्देव छठ कब है? कुछ लोग जहां ऊर्जा मन्त्री के पक्ष मे दलीले दे रहे है तो कुछ शास्त्रों के प्रमाण डाल कर ऊर्जा मन्त्री के ब्रज संस्कृति के ज्ञान को चुनोती दे रहे है।
सुधीर शुक्ला, अमित भारद्वाज, अनुपम आचार्य आदि ने ऊर्जा मन्त्री के पोस्ट पर सवाल खडा किया है, वही वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा ऊर्जा मन्त्री के पक्ष मे दलीले दे रहे है उन्होने बाकायदा कुछ अखबार को अपने कमेंट मे कोड भी किया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

आपको बताते चले कि आज ऊर्जा मन्त्री श्रीकान्त शर्मा के द्वारा ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के प्राकट्य उत्सव की बधाई देते हुए फेसबुक पर एक बेनर पोस्ट किया है जिसमे हल षष्ठी की बधाई भी दी गयी है। कुछ लोगों का कहना है कि ब्रज की माटी मे जन्मे व मथुरा-वृन्दावन से विधायक प्रदेश के ऊर्जा मन्त्री को ब्रज के पर्व व उत्सव की ठीक से जानकारी नही है। वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर शुक्ला ने ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के जन्म का पूरा वृतान्त डालते हुए वायरल पोस्ट पर सवाल खड़ा किया है।
श्रीमद भागवत आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने फेसबुक पर अनुपम आचार्य के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि बल्देव छठ आगामी माह की 12 तारीख को है। सोशल मीडीया पर ऊर्जा मंत्री का पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व CLP लीडर प्रदीप माथुर ने भी दाऊजी महाराज के प्राकट्योत्सव की बधाई दी है उनका भी बेनर सवालों के साथ सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है।

श्रीकांत शर्मा मथुरा वृन्दावन से वर्तमान विधायक है तो वहीं प्रदीप माथुर भी मथुरा वृन्दावन विधान सभा से कई बार विधायक रह चुके हैं।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles