ब्रेकिंग न्यूज़

संसद मार्च: पुलिस एस्कॉर्ट कर ले जाएगी जंतर-मंतर, भाकियू ने अनुमति न मिलने पर किया गिरफ्तारी देने का एलान

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 22 जुलाई को संसद मार्च को लेकर किसानों रणनीति बना रहे हैं। यूपी गेट पर किसान संसद मार्च को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की ओर से बयान आया है कि वह किसानों को एस्कॉर्ट कर जंतर-मंतर तक ले जाएगी।

trinetra
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

विज्ञापन

 

 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि सिंघु बॉर्डर से 200 की संख्या में किसान 5 बसों में सवार होकर संसद की तरफ आगे बढ़ेंगे।

 

 

हालांकि अभी किसानों की इतनी संख्या को लेकर दिल्ली पुलिस के द्वारा कोई अनुमति नहीं मिली है। जिसको लेकर दिल्ली में पुलिस के आला अधिकारी के साथ बैठक चल रहे हैं।

 

इसी बीच मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि यूपी गेट से 22 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक करीब सवा सौ किसानों (रोजाना 5 किसानों की संख्या)की सूची संयुक्त किसान मोर्चा को  सौंप दी गई है।

 

आज शाम तक 200 किसानों के नाम स्पष्ट किए जाएंगे। इस बीच उन्होंने कहा कि यदि 200 किसानों को संसद की तरह आगे बढ़ते हुए पुलिस द्वारा रोका जाता है तो सभी किसान एक साथ अपनी गिरफ्तारी देंगे। लेकिन 200 से कम संख्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसी समझौते के मूड में नहीं है।

trinetra
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close