दुनियापंचायत चुनावराजनीती

मथुरा नगर निकाय चुनाव : युवा, वोटर बनने के लिए परेशान, बीएलओ को नही मिला सही डेटा, सेक्टर अधिकारी सो रहे कुम्भकर्णी नींद। नगरीय निर्वाचन राम भरोसे।

नगरीय निर्वाचन की शासन स्तर पर यूं तो तैयारियां जोरों से चल रही हैं। लेकिन मथुरा प्रशासन के दावे कागजी साबित हो रहे है।
न तो लोग अपनी वोट बढ़वाने के लिये अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर पा रहे हैं और न बीएलओ अपने क्षेत्र के मदाताओं से।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

18 अक्टूबर 2022 को निर्वाचन कार्यालय मथुरा के द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये मतदान स्थल, बीएलओ, सुपरवाइज़ व सेक्टर ऑफिसर की सूची जारी की थी। जिससे लोग अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर अपने वोट बढ़वा सके। लेकिन उस सूची में दी गई सूचनाएं गलत हैं। कुछ बीएलओ के नम्बर नही लग रहे तो कुछ दूसरे क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इस कारण मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क ही नही कर पा रहे हैं।

दूसरी ओर बीएलओ को निरीक्षण के लिये गलत सूची दी गयी हैं। बीएलओ की ड्यूटी किसी वार्ड में हैं तो उसे दूसरे वार्ड की सूची पकड़ा दी गयी है। चैतन्य विहार वृन्दावन के स्थानीय निवासी सुधीर शुक्ला का आरोप है कि वार्ड 21 चैतन्य विहार के मतदेय स्थल 17 की बीएलओ हेमा शुक्ला का फोन नम्बर गलत दिया गया है। वहीं इसी वार्ड की मतदेय स्थल 19 की बीएलओ राजकुमारी द्विवेदी की ड्यूटी गोपाल गढ़ पर है लेकिन उन्हें सूची वार्ड 13 के गांव रामताल की दी गयी है। वार्ड 21 चैतन्य विहार के मतदेय स्थल 21 की बीएलओ प्रीती भटनागर चैतन्य विहार कॉलोनी की बीएलओ हैं, उन्हें तेहरा की मतदाता सूची देकर निरीक्षण की जिम्मेदारी गई गयी है।

चैतन्य विहार कॉलोनी में अभी तक बीएलओ नही आया है।
इस संदर्भ में जब वृन्दावन की सेक्टर ऑफिसर नीतू वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नही मिली है। यदि बीएलओ को कोई दिक्कत होगी तो खुद ही तहसील में जाकर सम्पर्क कर लेंगे। जब उनसे सेक्टर ऑफिसर में दायित्व के तौर पर उनकी ड्यूटी के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई उत्तर नही दिया।

सुधीर शुक्ला ने निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी मथुरा को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि चैतन्य विहार निवासीयों को अभी तक यह नही पता।कि उनका बीएलओ कौन है। न अभी तक कोई बीएलओ चैतन्य विहार कॉलोनी में आया है।
शिकायती पत्र में जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close