धर्म

गोरखपुर में धार्मिक पुस्‍तक जलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, फोर्स तैनात

गोरखपुर के कोना सोनवरसा गांव से धार्मिक पुस्‍तक जलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में बड़ी संख्‍या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।

trinetra
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात कुछ शरारती तत्‍वों ने झंगहा थाना क्षेत्र के कोना सोनवरसा गांव में धार्मिक पुस्‍तक जला दी। इसे लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्‍थी के नेतृत्‍व में बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने गांववालों को आश्‍वासन दिया है कि इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

trinetra
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close