
सुनरख रोड स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल वृन्दावन में ‘‘बाल दिवस’’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा बालमेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय निदेशक श्री योगेश गौतम जी, प्रबन्धिका श्रीमती मंजुलता गौतम जी,सीपी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रविकांत गौतम जी व प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व मां सरस्वती एवम पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

बालमेले में छात्र छात्राओ द्वारा विभिन्न प्रकार की दुकाने लगाई गयी। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा खान पान व खेल की मनोरंजक दुकाने लगाई गयी। सभी छात्र छात्राओं व अध्यापकोें द्वारा मेले का भरपूर आनन्द लिया गया।
विद्यालय निदेशक श्री योगेश गौतम जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। अतः उनका जन्मदिन हम बाल दिवस के रूप में मनाते है। उन्होने कहा कि हमें कोई भी कार्यक्रम सदैव अनुशासन में रह कर ही मनाना चाहिए। जिससे कार्यक्रम के उद्देश्य को सफलता पूर्वक प्राप्त किया जा सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज शर्मा जी ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का सहयोग अनिवार्य है। और जब सब मिलकर कार्य करते है तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
विद्यालय की प्र्रबन्धिका श्रीमती मंजुलता गौतम जी द्वारा सभी छात्रों व अध्यापकों को शुभकामनाए प्रेषित की गयी।
इस अवसर पर रविशंकर शर्मा, धर्मेश वशिष्ठ, नागेद्र चौधरी, अनुराधा सिंह, सुनील दीक्षित, दिवाकर झा, हेमन्त दीक्षित, भुवनेश चौधरी, उमाशंकर शर्मा, जगदीश साहू, मीना कुमार, माधवी शर्मा, मधु शर्मा, पिंकी सक्सैना, पूनम, ममतेश शर्मा, द्रोपदी , किशोरी द्विवेदी, पूजा पाठक, आदि उपस्थित रहे।










