अपराधदुनियादेशब्रेकिंग न्यूज़मथुरावृन्दावन

यमुना किनारे दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ था विवाद। दबंगों ने घायलों को अस्पताल में जाकर पीटा। वीडियो वायरल।

मथुरा में ई-रिक्शा हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यमुना किनारे दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में करीब 6 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


​E रिक्शा को हटाने के लिए कहने को लेकर हुआ विवाद
​मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के VIP रोड पर स्थित जादौन पार्किंग के गेट पर खड़े एक ई-रिक्शा को हटाने की कहना पार्किंग संचालक को भारी पड़ गया। ई-रिक्शा चालक ने मौके पर अपने साथी बुला लिए। जिसके बाद वहां जमकर मारपीट की गई। इसके बाद ई-रिक्शा चालक और उसके साथी मौके से भाग गए।
​इसके बाद पार्किंग संचालक प्राियांशु अपने साथियों के साथ रिक्शा चालक की तलाश में यमुना किनारे चीरघाट पर पहुंचा। जहां ई-रिक्शा चालक मिल गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने सुआ निकालकर हमला कर दिया।
​फिर एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव होने से यमुना दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। वह सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ने लगे। करीब 15 मिनट तक जमकर हुए विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद झगड़े में घायल 6 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
​2 गाड़ियों में लड़के लेकर हमलावर अस्पताल पहुंचा
​इसके बाद प्राियांशु 2 गाड़ियों में लड़कों को लेकर अस्पताल पहुंच गया। जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एंबुलेंस चालक जितेंद्र और अस्पताल के स्टाफ आख्या राम के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में आख्या राम गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस अब हमलावरों की तलाश कर रही है।
​सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में 4 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing
trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close