अपराधदुनियादेश

महावन में चचेरे भाई से बेटी ने कर लिया निकाह, आहत पिता ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाया; हालत गंभीर

मथुरा के महावन में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के चचेरे भाई से निकाह करने से दुखी होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। बेटी और भतीजे ने घर से भागकर मस्जिद में निकाह किया था, जिससे पिता को गहरा सदमा लगा। गंभीर रूप से झुलसे पिता को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जमुनापार क्षेत्र में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन के साथ कुछ दिनों पहले घर से भाग कर निकाह कर लिया। इससे आहत होकर युवती के पिता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

लक्ष्मीनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में शाबिर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं उनके छोटे भाई रहते हैं। छोटे भाई का बेटा अनीश अपने चचेरी बहन को लेकर घर से फरार हो गया। दोनों ने मस्जिद में निकाह कर लिया।

युवती के पिता ने अपनी बेटी को भतीजे की दुल्हन बनते देखा तो उसका विरोध करने लगा। लेकिन युवती ने इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर गुरुवार सुबह नौ बजे पिता ने घर में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली।
आग लगते ही घर के अंदर चीख-पुकार मच गई। मुहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर झुलसे पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close