
सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव झंडा मरहला के स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन के गोदाम में मंगलवार की रात को डाका पड़ गया। चौकीदारी कर रहे मां बेटा को मारपीट कर बंधक बना लिया और 57 सिलेंडर लूट कर ले गए।
झंडा मरहला को कारेलाल गैस एजेंसी है। इस पर शांति देवी अपने बेटे हिरेश के साथ साथ गोदाम पर चौकीदारी करते है।पीडित ने बताया, रात को सात आठ बदमाश करीब दो बजे आए।मां बेटे को बदमाशों ने बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट की। दोनों के हाथ पैर बांध कर डाल दिया और 57 सिलेंडर लूट कर ले गए। उन्होंने बताया , सुबह चार बजे तक बदमाश गोदाम में रहे। उनका मोबाइल भी छीन कर फेंक दिया। बदमाशों के जाने के बाद जैसे तैसे दोनों ने खुद को बंधन मुक्त किया और मोबाइल खोज कर अपने गांव काल किया। वारदात की सूचना पर ग्रामीण गोदाम पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी श्रीशचंद्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस पूछताछ कर रही है।










