अपराधमथुरावृन्दावन

ब्राह्मण समाज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने पर ब्राह्मण समाज मे उबाल, प्रशासन से कार्रवाही की मांग, कार्रवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी

ब्राह्मण समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से ब्राह्मणों में खासा रोष व्याप्त है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाही न करने से भी ब्राह्मण समाज मे भी खासी नाराजगी है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदा आटस निवासी विष्णु देवा ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला था।

सोशल मीडिया पर डाले गए आपत्ति जनक स्टेटस के बारे में जैसे ही ब्राह्मण समाज के लोगों को पता चला उन्होंने इससे संदर्भित सूचना वृन्दावन पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने कोई भी कार्रवाही नही की।

चैतन्य बिहार वृन्दावन में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बैठक कर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने की मांग की है।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रजप्रान्त प्रवक्ता सुधीर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गोंदा आट्स निवासी युवक विष्णु देवा ने ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्ति जनक टिप्पणी करते हुए जो स्टेटस डाला है बहुत ही निंदनीय है। ऐसे लोग समाज मे वैमनष्यता का जहर घोल रहे हैं। यदि ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही नही हुई तो ऐसे लोगो के हौसले बुलंद होंगे और समाज का सौहार्दपूर्ण वातावरण समाप्त हो जाएगा।

समाजसेवी प्रदीप बनर्जी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की। पुलिस प्रसाशन द्वारा कार्रवाही न करने पर ब्राह्मण समाज आंदोलन के लिये बाध्य होगा। इस अवसर पर ,पंडित विनोद जोशी, आशु महाराज, पंडित गंगाराम शर्मा सुनील पचौरी शंकर शर्मा भूरा शर्मा ओम प्रकाश उपाध्याय जयपाल उपाध्याय बेदराम उपाध्याय , आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close