दुनियादेशब्रेकिंग न्यूज़मथुरा

मथुरा। गोवर्धन में निर्माण के दौरान गिरी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के गेट की दीवार, दो मजदूर गंभीर घायल

गोवर्धन। मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के गेट के सौंदर्यीकरण के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान गेट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से वहां काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि गिरिराज परिक्रमा मार्ग के किनारे स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के गेट का सौंदर्यीकरण कार्य ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से कराया जा रहा था। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मांस और हड्डियों के टुकड़े बिखरे होने की बात भी सामने आई है। घटना को लेकर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद काफी देर तक संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। अब सवाल यह है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों की गई और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी।

फिलहाल हादसे में घायल दोनों मजदूरों का हायर सेंटर में उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close