अपराधदुनियादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मथुरा

मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दानपात्र से चोरी। घटना का CCTV फुटेज आया सामने।

मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दानपात्र चोरी की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शातिर चोर बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता है।

*मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के दानपात्र से चोरी। घटना का CCTV फुटेज आया सामने।*
फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर के कंधे पर एक बैग टंगा हुआ है। चोरी से पहले वह कई बार इधर-उधर नजर दौड़ाता है, मानो यह सुनिश्चित कर रहा हो कि आसपास कोई आ तो नहीं रहा।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

कुछ देर तक वह मंदिर की सीढ़ियों पर बैठा रहता है और मोबाइल फोन चलाता हुआ भी दिखाई देता है। इसके बाद वह लोहे की छड़ से मंदिर के दानपात्र और ताले को तोड़ने की कोशिश करता है।

करीब रात दो बजे के आसपास पुलिस की एक मोटरसाइकिल गश्त करते हुए वहां से गुजरती है। उस समय चोर खुद को सामान्य दिखाने के लिए चुपचाप सीढ़ियों पर बैठ जाता है। पुलिस आगे निकल जाती है और इसके तुरंत बाद वह दोबारा सक्रिय होकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि चोर दानपात्र से निकले पैसे अपने बैग में भरता है और वहां से निकलने लगता है। इसी दौरान एक बाबा मंदिर के मुख्य द्वार के पास पहुंचते हैं। चोर अचानक संस्कारी बनने का नाटक करता है, बाबा के पैर छूता है और फिर मौके से फरार हो जाता है।

यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close