अपराधदुनियादेशब्रेकिंग न्यूज़मथुरावृन्दावनसम्पादकीय

पांच बाइकों के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

​चौमुहां। थाना जैंत पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और पूर्व में भी चोरी व सेंधमारी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैत थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी को 29 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि छटीकरा क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक के साथ कुछ अपराधी बम्बे वाले रास्ते से गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर सनसिटी और चंद्रिका ग्रीन रिसॉर्ट के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। ​चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया, तो उस पर सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (25) पुत्र स्व. भोलू और खुशबू कुमार (23) पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सादाबाद (हाथरस) के निवासी हैं।
​गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अन्य वारदातों को भी स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जैत कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में छिपाई गई चार अन्य मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इन वाहनों को बाजार में बेचने की योजना बना रहे थे। थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले भी चोरी और सेंधमारी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम इनके अन्य संपर्कों और आपराधिक इतिहास की और गहराई से छानबीन कर रही है। ​सफलतापूर्वक इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में
​उमेश चंद त्रिपाठी थाना प्रभारी निरीक्षक, ​संजीव कुमार उपनिरीक्षक, ​विश्वेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल, ​पीतांबर सिंह व पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing
trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Close