अपराध

सिरफिरे का वार उल्टा पड़ा:- शादी से मना करने पर लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश; जलती लड़की ने लड़के को जकड़ा, आरोपी की जलकर मौत

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट इलाके में शादी से इनकार करने पर सरफिरे ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश की। मामला तब उल्टा पड़ गया, जब जलती हुई लड़की ने दौड़कर आरोपी को जकड़ लिया। इसमें आरोपी भी गंभीर जल गया और इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। लड़की गंभीर हालत में मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में एडमिट है। डॉक्टर्स के मुताबिक, वह 80% से ज्यादा जल गई है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

उधर, पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आग लगाने के बाद आरोपी लड़की को जलता हुआ देख रहा था। इसी बीच, लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दौड़ाया और पकड़ लिया।

बुरी आदतों की वजह से लड़की ने शादी से मना किया था
आरोपी की पहचान विजय कांबले के रूप में हुई है। वह अपनी भाभी की बहन से ढाई साल से एकतरफा प्यार करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। कांबले कोई काम नहीं करता था और उसे शराब की लत थी। इसलिए लड़की और उसके परिवार दोनों ने ही रिश्ते के लिए मना कर दिया था।

लड़की ने पिछले हफ्ते आत्महत्या की कोशिश की थी
प्रपोजल ठुकराने के बाद आरोपी लगातार लड़की को परेशान कर रहा था। उसकी प्रताड़ना से परेशान लड़की ने पिछले हफ्ते खुदकुशी की कोशिश की थी। वह हाल ही में अस्पताल से घर लौटी थी। 5 फरवरी को आरोपी लड़की के जोगेश्वरी स्थित घर पहुंचा और बोतल से पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी पास में ही खड़ा हो गया। तभी लड़की ने दौड़कर उसे जकड़ लिया। दोनों को जलता देख पड़ोसियों ने उन्हें पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया।

लड़की का बयान इस केस के लिए अहम
हालत गंभीर होने के करण डॉक्टर ने दोनों को जेजे हॉस्पिटल रैफर कर दिया। विजय 90% झुलस गया था। लड़की का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम को समझ रही है। लड़की ठीक हुई तो उसका बयान अहम होगा।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close