अपराधदुनियादेशब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती, चार आरोपित गिरफ्तार, आक्रोशित व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का बाजार बंद

मथुरा।मथुरा के चौमुंहा कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता पवन वार्ष्णेय पर हुए हमले से माहौल गरमा गया। भाजपा कार्यकर्ता पवन वार्ष्णेय पर विजय सिंह और अन्य अज्ञात लोगों ने बुधवार को उस वक्त हमला किया, जब वे कस्बे में भाजपा की सदस्यता अभियान चला रहे थे। हमले में घायल पवन वार्ष्णेय को गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय (सौ शैय्या अस्पताल), वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

1794288859765
1794284528422
1794277832811
1794277394315
1794277557184
1794279011430
1794284366851
1794284674366
1794288853287

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोश में बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

पवन वार्ष्णेय ने थाना जैंत में दर्ज शिकायत में कहा कि वे रोज की तरह भाजपा की सदस्यता अभियान में लगे थे, तभी विजय सिंह और कुछ अज्ञात लोग आए और उनसे पूछताछ करने लगे। विजय सिंह ने कहा, “तूने मेरे चाचा से क्या कहा?” पवन ने इंकार किया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उनकी गले की चेन भी तोड़ ली गई और धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पवन ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं।

हमले की खबर फैलते ही स्थानीय व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने पूरे बाजार को बंद कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

प्रदर्शन के दबाव के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों, जिनमें विजय सिंह भी शामिल है, को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय में देरी हुई, तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।

फिलहाल पवन वार्ष्णेय का इलाज संयुक्त चिकित्सालय (सौ शैय्या अस्पताल), वृंदावन में चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कस्बे में स्थिति अब नियंत्रण में है, और बाजार भी दोबारा खुल चुका है।

1794288859765
1794284528422
1794277832811
1794277394315
1794277557184
1794279011430
1794284366851
1794284674366
1794288853287

Related Articles

Back to top button
Close
Close