ब्रेकिंग न्यूज़
जयंत चौधरी कल रालोद प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे गावँ गावँ वोट
दलबीर सिंह विद्रोही,मथुरा। रास्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो जयंत चौधरी कल सोमवार को रालोद प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न गावँ में जनसभा कर मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख व राजपाल भरंगर द्वारा कार्यक्रम की दी गयी जानकारी के अनुसार जयंत चौधरी 10 बजे छाता के फालेन गावँ, 12 बजे नंदगावँ में ठाकुर तेजपाल सिंह, 2 बजे बलदेव में बबीता देवी जाटव एवं शाम 4 बजे मांट क्षेत्र के बाजना कट पर संजय लाठर आदि रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से रूबरू हो रालोद के हैण्डपम्प चुनाव चिन्ह के लिये वोट मांगेंगे।










