ब्रेकिंग न्यूज़

उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष पर बार एसोसिएशन मथुरा में लटकी निलम्बन की तलवार, कारण बताओ नोटिस जारी।

उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु को बार एसोसिएशन मथुरा द्वारा गलत रूप से बार की सदस्यता हासिल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 जुलाई तक जवाब मांगा है। अन्यथा की स्थिति निष्कासन की चेतावनी दी है। कहा जा रहा है कि एक चैंबर की खरीद फरोख्त को लेकर बार अध्यक्ष सुशील शर्मा व कमलकान्त उपमन्यु आमने सामने आ गये हैं।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

 

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार कमलकांत उपमन्यु की बार की सदस्यता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बार पदाधिकारियों ने कमलकांत उपमन्यु की बार की सदस्यता पर सख्त रूख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि आपने वर्ष 2012 में बार की सदस्यता ली थी। जबकि आप पत्रकार के व्यवसाय में भी शामिल हैं। जबकि बार काउंसिल ऑफ उप्र के रूल्स एंड रैगुलेशन के अनुसार कोई भी व्यक्ति बार एसोसिएशन में पंजीकृत होने के बाद किसी भी अन्य व्यवसाय को नहीं कर सकता है।

 

 

 

नोटिस में कमलकांत उपमन्यु के लिए लिखा है कि आपके द्वारा बार काउंसिल ऑफ उप्र की नियमावली के विपरीत जाकर व संस्था को गुमराह कर अपना पंजीकरण कराया गया है। जो कि पूर्ण रूप से नियम विरूद्ध है। आप बार एसोसिएशन मथुरा की गरिमा के विरूद्ध कार्य करने में संलिप्त हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा जानबूझकर अनुशासनहीनता की जा रही है। नोटिस में कहा गया है कि बार अध्यक्ष के आदेश अनुसार उक्त तथ्यों का जवाब 15 जुलाई तक बार एसोसिएशन मथुरा के कार्यालय में प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में आपको बार एसोसिएशन मथुरा से निष्कासित कर आपके विरूद्ध कार्यवाही हेतु बार काउंसलि ऑफ उप्र एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एवं उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन को पत्र लिखा जाएगा। इससे पूर्व कमलकांत उपमन्यु को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में बार से निष्कासित किया जा चुका है।

 

दूसरी तरफ एक चैंबर की खरीद फरोख्त भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे लेकर भी पत्रकार कमलकांत उपमन्यु एवं बार पदाधिकारियों में तीखी नोंकझोंक के बाद विवादित चैंबर को बार ने अपने कब्जे में ले लिया। इसे लेकर भी दो पक्ष आमने सामने हैं। बार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बार सभागार के बराबर पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार कौशिक के चैंबर की एक पखवाड़े पूर्व पत्रकार कमलकांत उपमन्यु द्वारा खरीद फरोख्त की गई थी। जिसकी शिकायत रमेश कुमार कौशिक के पुत्र द्वारा बार में की गई थी। जिस पर बार द्वारा विरोध जताने पर बार अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं कमलकांत उपमन्यु के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई थी। वहां उपस्थित बार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद बार द्वारा उक्त विवादित चैंबर को अपने कब्जे में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि इस विवाद के कारण भी बार पदाधिकारी और कमलकांत उपमन्यु आमने सामने हैं

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close