अपराधदुनियादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मथुरावृन्दावनसुधीर के बोल

साधु के वेश में दरिंदा! मासूम से गलत हरकत ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

मथुरा में साधु के वेश में दरिंदगी का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
मथुरा। जनपद के जैंत थाना क्षेत्र में साधु के वेश में रह रहे एक व्यक्ति पर मासूम बच्चे के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से गांव की एक कुटिया में साधु के रूप में रह रहा था। आरोप है कि उसने खेल रहे मासूम बच्चे को बहाने से अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की। बच्चे ने डर के कारण पहले किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में परिजनों को पूरी बात बताई।

1794288859765
1794284528422
1794277832811
1794277394315
1794277557184
1794279011430
1794284366851
1794284674366
1794288853287

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान उसकी पिटाई भी कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।
पीड़ित बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1794288859765
1794284528422
1794277832811
1794277394315
1794277557184
1794279011430
1794284366851
1794284674366
1794288853287

Related Articles

Back to top button
Close
Close