अपराधदुनियादेशमथुराव्यापार

मथुरा में पेट्रोल पंप पर दबंगई पैसे मांगने पर कर्मचारी को पीटा, दो के खिलाफ मुकदमा

पेट्रोल पंप पर मारपीट व जान से मारने की धमकी, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आए कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पेट्रोल पंप कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 8 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। बताया गया है कि एक कार (नंबर UP85 BR 5259) में सवार कुछ लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे। पेट्रोल भरने के बाद जब पंप कर्मी ने उनसे रुपये मांगे तो आरोप है कि वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मी के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित का कहना है कि यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान गंभीर सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी नगला जीवन बाग, लोरिया पट्टी थाना मगोर्रा, मथुरा तथा हेमू पुत्र किशन सिंह निवासी पालखेड़ा थाना नौहझील, हाल निवासी निधिवन एन्क्लेव कॉलोनी मथुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close