मथुराशिक्षा

नन्हे मुन्ने वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, बेहतरीन मॉडल बनाकर विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया दम

प्रतिभासआ

सुनरख रोड स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल वृन्दावन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक श्री योगेश गौतम जी प्रबन्धिका श्रीमती मंजूलता गौतम जी व प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा जी ने संयुक्त रूप से किया।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

प्रदर्शनी में बच्चों ने अनेक सुन्दर सुन्दर माॅडल व चार्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । बच्चों ने प्रदर्शनी में हीमोडाईलिसिस , विधुत घण्टी, मानव मस्तिष्क हाईडोलिक ब्रेक व लिफ्ट का माॅडल व पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण को दर्शाता चुम्बकीय माॅडल व सौर सेल, पवनचक्की, विद्युत सयंत्र, ज्वालामुखी, विद्युत कार तथा पर्यावरण आदि से जुड़े सैकड़ो माॅडल बनाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। इस प्रदर्शनी में छात्रो के द्वारा बनायी गयी वस्तुओं को सभी ने बहुत सराहा। प्रदर्शनी देखने आये हुए अभिभावक व आगन्तुकों ने नन्हे वैज्ञानिकों की खोज की अत्यधिक प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक श्री योगेश गौतम जी ने बच्चों को बताया कि आप सभी के अन्दर वैज्ञानिक प्रतिभायें छिपी हुयी है आवश्यकता उन्हें प्रदर्शित करने की है। इसलिए अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें व अवसर आने पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करें।
विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती मंजूलता गौतम ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुये बताया कि श्रेष्ठ बनने के लिए अनुशासित और सुसंस्कृत रहना जरूरी है। इसी कोशिश में विद्यालय परिवार बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निकालने के लिए निरन्तर प्रयासरत है तथा इसी को ध्यान में रखते हुये समय समय पर इस प्रकार के आयोजन किये जाते रहते हैं। अन्य कक्षाओं द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण/ अवलोकन किया गया।

प्रधानाचार्य श्री मनोज शर्मा जी ने कहा कि अपने जीवन को सहज बनाने के लिए विज्ञान का उपयोग अति आवश्यक है इस प्रकार के क्रियाकलाप से वैज्ञानिक सोच का विकास होता है और जीवन में सफलता प्राप्त करने की संभावना में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित था।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close