अपराधदुनियादेश

लखीमपुर में भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटाः पुलिस के सामने बार संघ अध्यक्ष और लोगों ने जड़े थप्पड़; चुनाव टला

लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उन्हें पहले थप्पड़ मारे। इसके बाद उनके समर्थक भी उन पर टूट पड़े।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

विधायक को खींचकर गिराया। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से मारा। 8-10 पुलिसकर्मी उन्हें बचाने में लगे रहे। लेकिन लोग उन्हें पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया।

विवाद के बाद डीएम डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अर्बन कॉपरेटिव बैंक का चुनाव स्थगित कर दिया है। आईजी रेंज प्रशांत कुमार लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं। विधायक की पिटाई के मामले में सरकार सतर्क हो गई है। विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है।

अब जानिए क्या है पूरा विवाद

पूरा मामला अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव का है। इस चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल का खेमा मैदान में है। बुधवार को दोनों अपने-अपने डेलीगेट्स के साथ नामांकन करने के लिए कॉपरेटिव बैंक ऑफिस पहुंचे थे।

सदर विधायक योगेश वर्मा का आरोप है कि

मनोज अग्रवाल खेमे के समर्थित प्रत्याशी राजू

अग्रवाल का पर्चा वकीलों ने फाड़ दिया। उन्हें

पीटा भी। विधायक को यह बात पता चली, तो
वह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक को देखकर
पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह भड़क गए।

दोनों में कहासुनी हुई। जब तक विधायक कुछ समझ पाते, उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। पीछे से उनके समर्थक आ गए। विधायक को घेरकर मारा।

विधायक को गिराया, कपड़े फाड़े वीडियो में विधायक योगेश आते दिख रहे हैं, तभी सामने से अवधेश आ जाते हैं। दोनों के बीच पहले बहस होती है। इतने में अवधेश विधायक पर टूट पड़ते हैं। उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। विधायक के गनर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। तभी पीछे से अवधेश के समर्थक आ जाते हैं। विधायक को धक्का देकर गिरा देते हैं और पीटने लगते हैं। मारपीट विधायक के कपड़े फट जाते हैं।

विधायक बोले- बार संघ अध्यक्ष को खामियाजा भुगतना पड़ेगा

सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया- पहले हमारे व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू अग्रवाल को मारा। उनका पर्चा फाड़ दिया। जब मैं उनको देखने के लिए आया। मुझ पर भी हमला कर दिया। मेरे साथ मारपीट की। अवधेश सिंह ने मेरे कपड़े फाड़ दिए। अवधेश वकील हैं। सिर्फ दलाली करते हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पुष्पा सिंह बोलीं- भाजपा अपने विधायक पर कार्रवाई करे

वहीं, बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने कहा, ‘मैं पर्चा लेने गई थी, विधायक शराब पीए थे। विधायक और उनके लोगों ने पर्चा छीनने की कोशिश की। पुलिस-प्रशासन के सामने घटना हुई है।
योगेश वर्मा ने मेरी एक महिला साथी के साथ बदतमीजी की। वे महिलाओं का अपमान कर रहे। भाजपा योगेश वर्मा पर कार्रवाई करे।’

सपा सांसद बोले- जब भाजपा विधायक सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या होगा

इस मसले पर धौरहरा से सपा सांसद अरविंद भदौरिया ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। लिखा- अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में जिला प्रशासन गुंडागर्दी कर रहा है। जब सत्ता पक्ष का विधायक ही नहीं सुरक्षित है, तो आम जनता का क्या होगा?

क्या होता है अर्बन कोआपरेटिव बैंक का चुनाव

अर्बन कोआपरेटिव बैंक का चुनाव में बैंक के शेयर होल्डर अपने मत का प्रयोग करते हैं। बैंक के शेयर होल्डर डेलीगेट को चुनते हैं। इसके बाद डेलीगेट चेयरमैन को चुनता है। लखीमपुर में कोआपरेटिव बैंक में 12 हजार शेयर होल्डर हैं। कोई भी शेयर होल्डर डेलीगेट का चुनाव लड़ सकता है। इसके बाद डेलीगेट अपना चेयरमैन चुनता है।

14 को होना था मतदान, अब चुनाव स्थगित

लखीमपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निर्वाचन की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। आज बुधवार से नामांकन शुरू हुए। 10 अक्टूबर को नामांकन वापसी थी। 11 को अंतिम सूची का प्रकाशन और चुनाव चिह्न दिए जाने थे। 14 अक्टूबर को मतदान और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाने थे।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles