जल जीवन का आधार, इसके संरक्षण के बिना जीवन असंभव, छात्र-छात्राओं ने रखे विचार

सुनरख रोड स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल वृन्दावन में जाॅयन्टस गु्रप के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘जल संरक्षण’’ था। इस भाषण प्रतियोगिता में जूनियर व सीनीयर वर्ग के छात्र/छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कक्षा षष्ठम से अष्टम तक के छात्र छात्राओं को जूनियर वर्ग और कक्षा नवम् से द्वादश के छात्र छात्राओं को सीनियर वर्ग में बाँटा गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से गुनगुन ने प्रथम, नैतिक ने द्वितीय और अभय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग में आदर्श ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय और याशिका सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं पूर्व अध्यक्ष जायंट्स ग्रुप ऑफ वृंदावन श्री योगेश गौतम जी ने कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है और वह अपने पर्यावरण के बारे में जागरूक होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री मनोज शर्मा जी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के मानसिक विकास के साथ साथ किसी विषय सम्बन्धी बोलने की दक्षता को बल मिलता है।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप का वृंदावन के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश खंडेलवाल, अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार गिरि , सीईओ श्री अमित सक्सेना जी विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा उपस्थित रहे।










