अपराध

थाने में 25 लाख की चोरी: सोते रहे पुलिसकर्मी, टूट गए मालखाने के ताले, रेकी करके हुई वारदात

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने के दरवाजे और बक्से के ताले तोड़कर 25 लाख रुपये की चोरी कर ली गई, लेकिन पुलिस वाले सोते रहे। रविवार सुबह हेड मोहर्रिर के आने पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोर ने पहले मालखाना के पिछले के गेट के पास लगी खिड़की खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। बक्से के ताले तोड़कर कैश चोरी कर ले गया। इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।लापरवाही पर दरोगा सहित छह पुलिसकर्मीयों को निलंबित कर दिया गया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

कितने थे चोर, किस रास्ते से आए, कहां गए।

थाने के मालखाने में चोरी में कितने चोर शामिल थे, यह पुलिस को पता नहीं चल सका। चोर किस रास्ते से आया और कहां चला गया, यह भी पता नहीं चल सका है।

थाना जगदीशपुरा के दो गेट हैं। एक गेट बोदला-लोहामंडी मार्ग पर है। यह गेट बंद रहता है। आसपास दुकानें बनी हैं। गेट के अंदर थाना परिसर में सीज वाहन खड़े हैं। थाना का भवन 25-30 मीटर अंदर है। यहां पर ही मालखाना है। यहां पर खिड़की और दरवाजा है। दूसरा गेट रोडवेज कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर है। इससे ही पुलिसकर्मियों और लोगों का प्रवेश होता है। मुख्य गेट से अंदर जाने पर कार्यालय के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है।

मालखाने के पास में कार्यालय है, जबकि सामने हवालात बनी है। सूत्रों के मुताबिक, हवालात के बाहर जाली लगे स्थान पर तीन अभियुक्तों को रखा गया था। मालखाने में घुसे चोर ने पिछले गेट की खिड़की और दरवाजे के ताले तोड़े। इसके बाद बक्से के ताले को तोड़ा। इस दौरान आवाज भी हुई होगी। मगर, किसी पुलिसकर्मी को आवाज सुनाई नहीं दी। इससे आशंका यही है कि तैनातपुलिसकर्मी थाना परिसर में सो रहे होंगे।

चोर मालखाने में पिछले गेट से आया। इस गेट से बोदला रोड की तरफ जाया जा सकता है। झाड़ियां भी हैं। इसके अलावा उस बक्से को ही खोला, जिसमें कैश रखा हुआ था। मालखाने में और भी कीमती जेवरात के साथ असलाह, कारतूस और दस्तावेज रखे रहते हैं। इनको चोर ने छुआ तक नहीं। इससे आशंका है कि चोरी करने वाला जानकार है। उसने पहले से रेकी कर रखी होगी। उसे यह भी पता था कि रेलवे ठेकेदार के घर में चोरी का खुलासा हुआ है। यहां 24-25 लाख रुपये कैश रखा है।

कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं
मालखाने में क्या रखा है, यह सिर्फ पुलिसकर्मियों को ही पता होता है। इसके अलावा मालखाने में कोई और नहीं आ और जा सकता है। जो लोग अपने सामान को छुड़ाने आते हैं, वह भी आते हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि चोरी में किसी कर्मचारी का हाथ भी हो सकता है। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि विवेचना की जा रही है। अगर, कोई कर्मचारी संलिप्त होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

ये उठ रहे सवाल
– बोदला रोड पर बने थाने के गेट के आसपास दुकान हैं। अंदर पुराने वाहन खड़े हैं। तीन फुट की दीवार है। यहां से आसानी से कोई भी अंदर जा सकता है। सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
– थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मगर, मालखाने में सीसीटीवी नहीं हैं। थानों के मालखानों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। क्या थाना परिसर के कैमरे चल रहे थे, चल रहे थे तो थाना परिसर में रात के समय कौन-कौन आया।
– चोरी करने वाला थाने में आने वाला ही हो सकता है, क्योंकि मालखाने में कैश आने की जानकारी किसी जानकार को ही होगी। थाना में अक्सर कौन आता है।
– जिस समय वारदात हुई, उस समय पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे, थाना कार्यालय में ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों के अलावा एक गार्ड भी गेट पर तैनात किया जाता है। वो लोग कहां पर थे

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close