मथुरा में गुरु पूर्णिमा को लेकर यातायात परिवर्तित, वृंदावन में 25 जुलाई तक वाहनों के प्रवेश पर रोक

गुरु पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन में लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार से 25 जुलाई तक वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वृंदावन में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुरु पूर्णिमा को लेकर यातायात परिवर्तित किया है।
कोरोना के कारण गोवर्धन क्षेत्र में लगने वाला मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त किया जा चुका है। वहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते थे। वृंदावन में श्रद्धालुओं के आगमन पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लिहाजा गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का दबाव वृंदावन क्षेत्र में रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले ही वृंदावन में आ चुके हैं। होटल, गेस्ट हाउस व आश्रमों में रुके हैं।
प्रतिबंधित मार्ग
– छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेबिल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
– मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ शैया से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन दारुख पार्किंग से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
– मंडी पार्किंग, दारुक पार्किंग, टीएफसी मैदान पार्किंग, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पार्किंग।
मथुरा से वृंदावन आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
– आईटीआई ग्राउंड, पागल बाबा ट्रस्ट की भूमि (ग्राम धौरेरा), चौहान पार्किंग।
हाईवे के छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
– माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने (बड़े वाहन)।
– माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन)।
– मल्टीलेबिल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग।
– हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग, ई-रिक्शा स्टैंड, अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव पार्किंग, जादौन पार्किंग।










