महिलाएं समाज एवं जीवन का मजबूत आधार —अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री माँ दिव्यशक्ति फाउंडेशन अवार्ड’ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
महिलाएं समाज एवं जीवन का मजबूत आधार
—अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री माँ दिव्यशक्ति फाउंडेशन अवार्ड’ सम्मान समारोह का आयोज
वृंदावन।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर श्री माँ दिव्यशक्ति फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘दिव्य शक्ति अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी भी हुई।
वृंदावन शोध संस्थान आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री दिव्य शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती नीलम गोस्वामी ने कहा कि, महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया है समानता का अधिकार महिलाओं को भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है।
अनघा श्रीनिवासन ने कहा भारतीय संविधान में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया गया है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज और जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है।
लक्ष्मी गौतम ने कहा कि, समाज में अभी और जागरूकता की आवश्यकता है। महिलाओं को ही महिला रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ महिलाओं को आगे आना होगा। वहीं महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने होंगे ताकि सभी को उन्नति और शिक्षा के शिखर तक पहुंचाया जा सके। वहीं महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा।
श्री माँ दिव्य शक्ति फाउंडेशन शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिक, विधवा, अपंग, विकलांग, मंदबुद्धि व गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करने के साथ ही साथ स्वास्थ्य, धर्म—संस्कृति, पर्यावरण आदि विभिन्न क्षेत्रों व कार्यों में सक्रिय है। वहीं संस्था का उद्देश्य ऐसे स्व-प्रेरित तथा जागरूक कार्यकर्ता तैयार करना भी है जो समाज में व्याप्त अशिक्षा, अन्याय, शोषण, उत्पीड़न एवं असमानता को दूर करने, गंदगी, बेरोजगारी, बीमारी एवं पिछड़ेपन को देश व समुदाय के सर्वागीण एवं संतुलित विकास में प्रभावकारी कदम निभा सकें। फाउंडेशन का उद्देश्य एक बेहतर, उन्नत, शक्तिसंपन्न एवं विकसित समाज के निर्माण में सहयोग देना है
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती विष्णुप्रिया ने कहा कि, नारी शक्ति का प्रतीक है और अधिष्ठात्री देवी के रूप में उनकी पूजा भी की जाती है। बेटियों को बचाने और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सभी को सार्थक प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम की सहसंयोजिका श्रीमती ममता शर्मा ने कहा कि, आज भी महिलाओं का पुरुष प्रधान समाज में शोषण हो रहा है। शिक्षा के अभाव में महिला सशक्त नहीं हो सकती।
कार्यक्रम में लक्ष्मी गौतम, प्रतिभा शर्मा , अनघा श्रीनिवासन , दिव्या श्री, रश्मि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, वर्तिका किशोरी, अनिता चौधरी, अम्बिका वंसल, मीरा शर्मा, चंचल चौहान, पुष्पा शर्मा , अंकिता भारतिय, अनामिका दीक्षित, डॉली शर्मा, आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विष्णुप्रिया ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अनघा श्रीनिवासन रंग जी मंदिर एवं संतोषी जी ने किया