अपराध

मेज के नीचे से रिश्वत लेने वाला अधिशासी अधिकारी निलंबित, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

नगर पंचायत घिरोर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) नीलाभ शाल्या को निलंबित कर दिया गया है। ईओ का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक मेज के नीचे से उनको बड़ी रकम दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने एडीएम को जांच सौंपी। जांच में ईओ दोषी पाए गए। ईओ के विरुद्ध शासन स्तर पर भी भ्रष्टाचार की शिकायतें की गई थीं।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

 

नगर पंचायत घिरोर में अधिशासी अधिकारी के पद पर नीलाभ शाल्या 15 जुलाई 2021 से तैनात थे। इसके बाद से ही उन पर भ्रष्टाचार, अनियमितता के साथ ही चेयरमैन, सभासद और जनता से अभद्रता करने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं चार जून 2022 को अधिशासी अधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कार्यालय में बैठकर एक युवक से मेज के नीचे से रुपये ले रहे थे।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी मिश्र को मामले की जांच सौंपी थी। अपर जिलाधिकारी ने मामले में अधिशासी अधिकारी से जवाब मांगा था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए अपर जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी थी।

इस पर शासन को अधिशासी अधिकारी के निलंबन की संस्तुति भेजी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को नीलाभ शाल्या को निलंबित कर दिया। उन्होंने निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय नेहा शर्मा ने निलंबित किया। इसकी जानकारी नगर विकास के ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर दी गई। इसमें कहा गया कि भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं में ये कार्रवाई की गई है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी मिश्र ने कहा कि अधिशासी अधिकारी घिरोर नीलाभ शाल्या के निलंबन की जानकारी हुई है। हालांकि फिलहाल इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं है। आदेश प्राप्त होते ही उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close