अपराध

मथुरा में महिला की हत्या: प्रेमी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर काटी गर्दन, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मथुरा के थाना गोविंद नगर के शिवनगर में शुक्रवार की सुबह प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। वारदात से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। प्रेमिका शादीशुदा थी। पति से अलग प्रेमी के साथ रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच कर रही है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित शिव नगर निवासी युवक पप्पू करीब डेढ़ साल से डौली (35) के साथ रह रहा था। डौली और पप्पू के बीच रात को किसी बात को लेकर अनबन हो गई। शुक्रवार की सुबह उसने बिस्तर पर सो रही डौली के गले पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गया। महिला के बच्चे जागे तो घटना का पता चला।
आरोपी की तलाश में जुटी
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी बिड़ला मंदिर, चौकी प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी एमपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या का आरोपी उसका प्रेमी पप्पू है। जो घटना के बाद मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस ने घटना के संबंध में पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। पता चला है कि डौली की शादी 11 साल पहले आगरा के युवक से हुई थी। उससे दो बच्चे भी हैं। डेढ़ साल पहले पति ने डौली को छोड़ दिया। इसके बाद महिला के साथ पप्पू रहने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिना शादी के दोनों पति-पत्नी बनकर रहते थे। रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close