अपराधदुनियादेश

चाकू दिखाकर डाकघर में पोस्टमास्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मथुरा में मुकदमा दर्ज।

उप डाकघर में तैनात ब्रांच पोस्टमास्टर पर चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर आरोपित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उप डाकघर उसके मकान में है। इसमें पहले उसके ससुर ब्रांच पोस्टमास्टर थे। असमय मृत्यु होने पर उनके स्थान पर पलवल जिले के युवक की पोस्टमास्टर पद पर नियुक्ति हो गई।
उसके पति काम करने को घर से बाहर जाते थे। इसका लाभ उठाते हुए पोस्टमास्टर युवक ने संपर्क बना लिए। कभी पानी तो कभी किसी आवश्यकता के बहाने घर में आने लगा। एक दिन नहाते हुए महिला का अर्धनग्न वीडियो बना लिया।

इसके बाद अश्लील हरकत करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर वीडियो दिखाकर प्रसारित करने की धमकी देते हुए पति को जहर देकर रास्ते से हटाने की कहने लगा।

ऐसा करने से मना करने पर आरोपित पोस्टमास्टर ने उक्त वीडियो को प्रसारित कर दिया। इसमें उसकी ओर से पोस्टमास्टर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसका पता चलने पर आरोपित पोस्टमास्टर 14 सितंबर 2025 शाम छह बजे उसके घर आया और बात करने की कहते हुए उसे खींच कर कमरे में ले गया। जहां चाकू गले पर रखकर धमकी देने लगा कि रिपोर्ट वापस नहीं ली तो उसके पति और बेटी को खत्म कर देगा।
चेहरे पर तेजाब डालकर उसे कुरूप कर देगा। उसने छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन वह नहीं माना। चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर स्वजन और आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देख कर आरोपित पोस्टमास्टर चाकू लहराते हुए भाग गया।
सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close