देशशिक्षा

नन्हे मुन्ने बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भगवान गणेश का जन्मोत्सव

सुनरख रोड स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल वृन्दावन में गणेश जन्मोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में गणेश वन्दंना के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती मंजुलता गौतम व प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा जी ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया। तदोपरान्त सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने क्रमशः कक्षावार भगवान गणेश जी का पूजन किया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अपने साथ लाये प्रसाद, पुष्प् व मालाऐ भगवान गणेश को अर्पितकर अपने अपने मंगलमय भविष्य की कामना की। कक्षा दशम अ की छात्राओ शिवांगी, कृपा वैष्णव, आदिं ने प्रार्थना सभा में गणेश वन्दना प्रस्तुत की।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing


प्रबन्धिका श्रीमती मंजुलता गौतम ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान गणेश देवताओं के अधिपति है। किसी भी कार्य को प्रारम्भ करने से पहले हम उनका पूजन करते है। भगवान गणेश सभी विघ्नों का नाश करने वाले है।
प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा जी ने कहा कि
इस प्रकार के आयोजनों से व्यक्ति के अंदर किसी भी कार्य को करने के लिए शक्ति का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुनील दीक्षित, रविशंकर शर्मा, धर्मेष वशिष्ठ, नागेन्द्र चौधरी, भुवनेश चौधरी, मीनाकुमार, मधु शर्मा, माधवी शर्मा, हेमन्त दीक्षित, दिवाकर झा, अभिषेक, पिंकी सक्सैना, अनुराधा, उमाशंकर शर्मा, रविकुमार, कुनालिका, जगदीश साहू, दिव्या कुमारी, अंशु सिंह, ममतेश शर्मा, प्रिया शर्मा, निधि कुमारी, किशोरी द्विवेदी, गीता अधिकारी, आदि ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर छात्र-छात्राओं के मंगल की कामना कीे।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close