
मथुरा। वृंदावन में आज शाम करीब 5:30 को बड़ा हादसा हो गया है। आज स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए हुए थे। बांके बिहारी मंदिर के पीछे की ओर पास में एक मकान का छज्जा गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई व 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के पास जर्जर भवन पर बंदरों के दो गुटों में झगड़ा होने जर्जर भवन का छज्जा गिर गया। जिस दौरान यह हादसा हुआ इस दौरान वहां से श्रद्धालु निकल रहे थे।
जानकारी के मुताबिक विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा जर्जर था। इस जर्जर छज्जे पर बंदरों में झगड़ा हो रहा था। तभी अचानक से छज्जा गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे श्रद्धालु दब गए। घटना वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास की है। घायलों को उपचार के लिये भेज दिया गया है।