ब्रेकिंग न्यूज़मथुरा

मथुरा के बाद अब बनारस के पुरोहितों में नाराजगी।सुबह-ए-बनारस की गंगा आरती का विरोध, पहली बार अस्सी घाट पर हुई तीन-तीन गंगा आरती

वृन्दावन में योगी जी को यमुना जी की आरती अक्षयपात्र द्वारा करवाये जाने से मथुरा के पंडा पुरोहित समाज मे खासी नाराजगी थी, इस बात का पुरजोर विरोध भी हो रहा है। अब वाराणसी में भी सुबह-ए-बनारस की ओर से अस्सी घाट पर शुरू हुई गंगा आरती का विरोध शुरू हो गया है। लंबे समय से नियमित आरती करने वाले घाट के पुरोहितों का कहना है कि शाम की आरती तो पहले से होती आ रही है ऐसे में नई आरती शुरू करने का कोई औचित्य नहीं है। मंगलवार को गंगा सेवा समिति के लोगों ने सुबह ए बनारस की ओर से शुरू हुई शाम की गंगा आरती का विरोध किया। शाम को नई आरती होने की जानकारी मिलते ही गंगा सेवा निधि के लोग लामबंद होकर विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को बुधवार को जिलाधिकारी के यहां अपना पक्ष रखने की बात कहकर गंगा आरती का उद्घाटन कर दिया। इसके चलते पहली बार अस्सी घाट पर तीन-तीन गंगा आरती संपन्न हुई।  गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष बलराम मिश्र ने बताया कि जब पहले से ही पुराने और नए अस्सी घाट पर दो आरती हो रही है तो ऐसे में तीसरी आरती करने की क्या जरूरत है। हम लोग लंबे समय से यहां आरती करते आ रहे हैं। सुबह ए बनारस की ओर से गंगा जी की आरती सुबह में की जाती है। वहीं गंगा सेवा समिति ने धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को भी पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing
trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close