वृन्दावन आए राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने श्री बाँके बिहारी जी के किये दर्शन, नेत्रहीनों की सेवाकर स्वयं को बताया धन्य।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने वृन्दावन आकर सपरिवार श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किये। दर्शन लाभ के उपरांत अंध विद्यालय गिरिराज नगर वृंदावन मे नेत्रहीन भाइयों को भोजन प्रसाद सेवा की।
अंध महाविद्यालय समिति के संस्थापक स्वामी गोविंद आनंद, पार्षद राहुल अधिकारी , गिर्राज नगर विकास समिति के संरक्षक बृजमोहन अग्रवाल वंशी ट्रेडर्स तथा समिति के अध्यक्ष प्रमोद गौतम, सचिव इंद्रजीत रावत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष भागवताचार्य संदीप शर्मा, प्रधानाचार्य राम भदोरिया आदि समाजसेवी प्रबुद्ध जनों ने स्वागत किया।
प्रवेश द्वार पार्क पर वृक्षारोपण किया, विभिन्न संस्थाओं से पधारे सभी समाजसेवियों ने श्री वृंदावन अंध विद्यालय समिति की व्यवस्था की एवं कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संचालक स्वामी गोविंद आनंद जी ने किया।









