अपराध

नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान हुए शहीद,

रायपुर/बीजापुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर सीमा पर स्थित टेकलगुड़ा गांव के पास नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत होने की खबर है। सुरक्षाबल की टीम गांव में पहुंची, उसके बाद शहीदों की संख्या के बारे में पुष्टि की गई. जिस टेकलगुड़ा गांव में यह मुठभेड़ हुई, शहीद जवानों के शव अब भी वहीं पड़े हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, सुरक्षाबल के अधिकारियों ने मुठभेड़ में अब तक 16 जवानों के ही शहीद होने की पुष्टि की जा रही है.

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

आपको बता दें कि शनिवार को हुई इस मुठभेड़ में पहले 5 जवानों के शहीद होने की ही खबर आई थी. बताया गया था कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 21 लापता हैं। मुठभेड़ के 24 घंटे बाद भी अब तक पुलिस की टीम नहीं पहुंची है. हालांकि आज सुबह से ही लापता जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

गांव में नक्सली मौजूद थे और एक महुआ पेड़ के पास 6 जवानों के शव पड़े हुए थे. वहीं थोड़ी दूर में 3 जवान के शव भी पड़े थे और पास में ही मौजूद एक घर के पास एक जवान का शव पड़ा था. ग्रामीणों ने न्यूज 18 की टीम को बताया कि आगे और जंगल में करीब 10 जवानों के शव हैं. आपको बता दें कि सुरक्षाबल के जवानों के साथ नक्सलियों की पहली मुठभेड़ गांव के पास पहाड़ी में हुई थी. दूसरी मुठभेड़ घायल जवानों को ले जाते वक्त हुई. नक्सलियों ने घायल जवानों को ले जा रही सुरक्षाबलों की टीम पर फिर से गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की.

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close