अपराध

महिला से अश्लील बातें करते दारोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने निलंबित कर दिये जांच के आदेश

ड्यूटी के दौरान एक महिला से अश्लील बातें करते हुए एक दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में बड़ा चौराहा पर ड्यूटी के समय दारोगा महिला से अश्लील अश्लील बातें करता हुआ दिख रहा है। एसपी ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर दारोगा को निलंबित कर दिया है।
गुरुवार रात इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें यातायात पुलिस में तैनात दारोगा विश्वनाथ बड़ा चौराहा के निकट ड्यूटी के दौरान एक बाइक पर बैठे हुए हैं और उनके आसपास ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड खड़े हैं। दारोगा पास खड़ी महिला से अश्लील वार्तालाप करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं साथ खड़े पुलिस व होमगार्ड जवान भी इस वार्तालाप का मजा लेते हुए ठहाके लगा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच के लिए सीओ सिटी आशुतोष कुमार को निर्देश दिये हैं। साथ दारोगा विश्वनाथ को निलंबित कर दिया गया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing
trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close