देशवृन्दावनसुधीर के बोल

अपना घर आश्रम वृन्दावन की नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन, दीनदयाल खंडेलवाल बने अध्यक्ष व सुधीर शुक्ला वित्त सचिव

12 अप्रैल 2022 को अपना घर आश्रम संस्था की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई जिसका कल दायित्व शपथ समारोह अपना घर आश्रम चैतन्य विहार मैं आयोजित हुआ जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एनपी सिंह एवं मुख्य अतिथि डॉ मनोज मोहन शास्त्री ने की। कार्यक्रम में श्री एनपी सिंह जी के द्वारा सभी पदाधिकारियों की पद व सदस्यता की शपथ दिलाई तथा अपना घर महिला समिति का भी गठन किया गया। अपना घर की वर्तमान पदाधिकारी दीनदयाल खंडेलवाल को अध्यक्ष, धन्नाराम को सचिव, एवं सुधीर शुक्ला को वित्त सचिव बनाया गया।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

महिला सेवा समिति की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, सचिव ममता शर्मा व वित्त सचिव सीता अग्रवाल को बनाया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया- अपना घर आश्रम वृंदावन एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो असहाय, अस्वस्थ एवं निराश्रित समाज के व्यक्तियों की स्वास्थ्य चिकित्सा भोजन व्यवस्था आवास व्यवस्था आदि जीवन की संपूर्ण व्यवस्थाओं क्षेत्र में कार्य करती है,उक्त संस्था श्री धाम वृंदावन चैतन्य विहार फेस 2 पार्वती सेवा सदन में 18000 वर्ग फीट के दो मंजिला भवन में संचालित है।

वृन्दावन संस्था द्वारा अब तक 147 प्रभु जी का आश्रम में प्रवेश हो चुका है जिनमें से स्वस्थ कर 25 प्रभु जनों को उनके घर पुनर्वास किया जा चुका है वर्तमान में 93 प्रभु जी अपना घर आश्रम वृन्दावन में आवासरत हैं, उक्त संस्था भारत सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए संचालित की जा रही है,अपना घर आश्रम वृन्दावन रजिस्टर्ड है।

 

डॉ मनोज शास्त्री जी ने उद्बोधन में कहा की
अपना घर आश्रम में प्रत्येक प्रभुजी की सेवा संस्था ये मानकर कर रही है यदि हमारे परिवार का कोई सदस्य इन परिस्थितियों में हम क्या कर सकते हैं वही हमें करना चाहिए। इस प्रकार की सेवा श्रीधाम में किसी अन्य आश्रम में नहीं हो रही है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव भूदेव शर्मा, डॉ वर्तिका, नीलम गोस्वामी, विष्णुप्रिया पारिजात, सुषमा अग्रवाल, सारिका खंडेलवाल, मंजू सराफ, पार्वती देवी, मंजू शुक्ला, रामचंद्र गुप्ता, सुमित अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close