दुनियावृन्दावन

वैलेंटाइन-डे: यमुना में प्रेमी युगल के कूदने की अफवाह, पुलिस तलाशती रही लाश।

वैलेंटाइन-डे पर सोमवार को दोपहर के समय प्रेमी युगल के यमुना में कूदने की खबर से हड़कम्प मच गया। लोगों ने जब यमुना पुल के समीप जाकर देखा तो यहां पुलिस तीन दिन पूर्व यमुना में कूदे वृद्ध की तलाश के लिए बाहर से बुलाये गये गोताखोरों की मदद करती नजर आयी। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

बताते चलें कि गुरुवार शाम रघुवीर बिहार, राया रोड जमुनापार निवासी वृद्ध यमुना पुल से कूद गया था। इसकी जानकारी होने पर इलाका पुलिस ने स्टीमर व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई गयी, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल सका था। पुलिस लगातार तलाश करा रही थी। तभी सोमवार को वृद्ध के परिवारीजनों ने हरियाणा के एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाया था। सोमवार दोपहर से ही जमुनापार पुलिस स्टीमर, नाव में गोताखोरों की मदद से वृद्ध की तलाश कर रही थी, तभी यमुना पुल से होकर गुजरने वालों की पुलिस को देखने के साथ ही यमुना में गोताखोरों की तलाश करने की स्थिति को देख समझा की वैलेंटाइन डे का दिन है। इस पर लोगों में अफवाह फैल गई की वैलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी युगल ने यमुना में कूद गये हैं। यह अफवाह देर रात तक फैलती रही। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर ने ऐसी किसी भी प्रकार की घटना के होने से इनकार किया। वहीं प्रभारी निरीक्षक जमुनापार शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि अफवाह की कोई जानकारी नहीं है। गुरुवार को लक्ष्मीनगर के रघुवीर विहार कालोनी निवासी वृद्ध भूदेव यमुना में कूद गये थे। उनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। सोमवार को वृद्ध के परिजनों ने अपने स्तर पर पानी में डुबकी लगाकर तलाश करने वाले एक्सपर्ट गोताखोर मंगवाये थे, उनके माध्यम से तलाश कराई जा रही है। अभी तक वृद्ध का पता नहीं चल सका है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close