ब्रेकिंग न्यूज़
सपा सरकार आने पर मथुरा और मांट को लेंगे गोद, अंतरराष्ट्रीय स्तर का करेंगे विकास:- अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी शनिवार को मथुरा पहुंचे। गठबंधन के दोनों प्रमुख नेताओं ने मांट विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी संजय लाठर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर वोट मांगे। उन्होंने चुनावी रथ से भाजपा पर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-रालोद गठबंधन की सरकार आते ही मांट और मथुरा को गोद लिया जाएगा। मथुरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकास कराया जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस बार मांट से दो विधायक मिलने जा रहे हैं।
जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की गर्मी इस बार सरकार को बदलकर कम होगी। प्रदेश में दो साल से नौकरियां नहीं निकली है। गठबंधन की सरकार आते ही युवाओं के लिए समय पर भर्ती निकाली जाएगी। दोनों नेताओं ने मांट से प्रत्याशी संजय लाठर के लिए वोट मांगे।