दुनियापंचायत चुनावब्रेकिंग न्यूज़मथुराराजनीती
यूपी भाजपा में भगदड़ शुरू, श्रम मंत्री का स्तीफा, सपा में जाने की चर्चा, और भी विधायक, मंत्री छोड़कर जा सकते हैं भाजपा।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात हो चुकी है, जिससे यह साफ हो गया है कि वह सपा में शामिल होंगे। उनके साथ उनके कुछ समर्थक विधायक भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो सकते हैं। टिकट के बंटवारे को लेकर उनका भाजपा से विवाद चल रहा है।