अपराधदुनियाब्रेकिंग न्यूज़मथुरावृन्दावनव्यापार

वितरण में अनियमितता पाये जाने पर राशन की 2 दुकानों पर निलम्बन की कार्रवाई व दो पर लगाया अर्थदण्ड।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अर्न्तगत गरीबों को मिलने वाले राशन में धांधली करने के आरोप में दो दुकानों पर निलम्बन की कार्रवाई की गयी है। वहीं वितरण में आंशिक गडबडी मिलने पर दो दुकानों पर अर्थदण्ड लगाया गया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी सरकार द्वारा पात्र गृहस्थीयों के लिये सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अर्न्तगत गेंहू, चावल के साथ साथ रिफायन्ड चना व नमक भी दिया जा रहा है। जिसमें विकास खण्ड चौमुहां के ग्राम पंचायत नौगांव की हक्कों की दुकान व ग्राम पंचायत अहूरी की कल्याण सिंह की दुकान पर प्रति यूनिट 1 किलो राशन कम वितरण किया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुचें पूर्ती निरिक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने जांच में शिकायतों को सही पाया। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर दोनो ही दुकानों के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाही की गयी है। वहीं तरौली जनूबी व ग्राम पंचायत रूपनगर की एक एक दुकानों पर वितरण में आंशिक अनियमितता पाये जाने पर क्रमशः 5 हजार व 2 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।
पूर्ति निरिक्षक छाता मोहन प्रकाश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत नोगांव में हक्कों की दुकान व ग्राम पंचायत अहूरी की कल्याण सिंह की दुकान पर प्रति यूनिट राशन कम दिया जा रहा था इस कारण दोनो ही दुकानों के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाही की गयी है। तरौली जनूबी व रूप नगर की दुकानों पर कुछ पात्र गृहस्थीयों को राशन का वितरण नही किया गया था इस कारण तरौली जनूबी की दुकान पर 5 हजार व रूप नगर की दुकान पर 2 हजार का अर्थदण्ड लगाया गया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close