सपा-रालोद में गठबंधन तय सीटों को लेकर बनी सहमति! रालोद के खाते में 40 सीट

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है। लखनऊ में मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की मुलाकात हुई। सूत्रों का कहना है कि करीब दो घंटे की बातचीत के बाद 40 सीटों को सहमति बनी है। इनमें वेस्ट यूपी के मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, कैराना, अमरोहा, हाथरस, मथुरा, एटा, कासगंज, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और सहारनपुर जिले की सीटें शामिल हो सकती हैं।
जिसमे जनपद मथुरा की मथुरा वृन्दावन व मांट विधान सभा सीटों पर चौकाने वाले परिवर्तन हो सकते हैं।
आज अखिलेश ने अपने साथ जयंत चौधरी की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर…। जयंत चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी। इसमें लिखा था कि बढ़ते कदम…।
मुलाकात में सीटों के बंटवारे पर रही खींचतान
सियासी लिहाज से आज का दिन यूपी के लिए बड़ा दिन था। सुबह से ही सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि अखिलेश और जयंत के बीच मुलाकात हो सकती है। अखिलेश के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। सीटों को लेकर करीब दो घंटे खींचतान चली। बातचीत में दोनों दलों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की डील फाइनल हो गई।
36 सीटों पर हैंडपंप, 4 पर साइकिल सिंबल के साथ रालोद लड़ेगा चुनाव।
जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव की सीटों के बंटवारे को लेकर 4 सीटों पर साइकिल सिंबल के साथ प्रत्याशी उतारने पर सहमति बनी है।
जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव की सीटों के बंटवारे को लेकर 4 सीटों पर साइकिल सिंबल के साथ प्रत्याशी उतारने पर सहमति बनी है।
जयंत चौधरी ने बातचीत में 45 सीटों की मांग रखी। अखिलेश इस पर तैयार नहीं हुए। लिहाजा बात 40 सीटों तक पहुंच गई। इस पर सहमति बन गई है। 36 सीटों पर जयंत चौधरी अपने सिंबल हैंडपंप पर उम्मीदवार उतारेंगे। जबकि 4 सीटों पर जयंत के उम्मीदवार सपा के सिंबल साइकिल पर चुनाव मैदान में होंगे। सूत्रों की मानें तो कल दोनों दलों के नेता इसका ऐलान भी कर सकते हैं।








