अपराध

मथुरा। युवक ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका, हिरासत में आरोपित युवक

मथुरा जनपद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा इलाके में स्थित एक गांव में गुरुवार रात दो बजे एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छत से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर युवक और उसके दीदी-जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। किशोरी के पिता ने पुलिस के सामने किशोरी को छत से फेंकने का आरोप लगाया है।
गायब थी किशोरी

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

छटीकरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति रियल एस्टेट कारोबारियों को कंक्रीट आदि की आपूर्ति करते हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात दो बजे वह अपने घर गए तो उनकी 16 वर्षीय बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। रात में पीआरवी भी पहुंच गई। पिता ने बताया कि पुलिसकर्मी उनके मकान की सीढ़ी तक पहुंचे ही थे कि तभी गांव में रहने वाले अनिल ने उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किशोर पर लगाया आरोप

पिता ने जैंत थाने में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म कर छत से फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छत से फेंकने की साजिश में अनिल के जीजा श्रीशचंद्र और दीदी नीतू को भी नामजद किया गया है। पुलिस अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि पीआरवी के सिपाही स्वजन के साथ किशोरी की तलाश कर रहे थे, इसी बीच बाहर गिरने की आवाज आई। पुलिस के सामने छत से नहीं फेंका गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की स्थिति अब पहले से ठीक है, उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। किशोरी और आरोपित के मकान बिल्कुल पास में हैं। वह गिरी है या फेंकी गई है, इसकी जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close