ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: सोमवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित, लिंक पर क्लिक कर जानें नई तारीखें।

 

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन के कारण सोमवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके कारण इस दिन होने वाली आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित कर दी है।

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि 23 अगस्त को आवासीय परिसर संस्थानों में बीबीए, एमबीए, बीए वोकेशनल, बीएससी-एमएससी गृहविज्ञान की परीक्षा थी। इसमें बीबीए, बीसीए, पीजीडीबीएम समेत अन्य की परीक्षा 25 अगस्त को, बीए वॉकेशनल की परीक्षा 28 अगस्त को और बीएससी-एमएससी गृह विज्ञान की परीक्षा 27 अगस्त को होगी।

बीएड परीक्षाएं दो सितंबर से
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के  2015-17, 2016-18 और 2017-19 सत्र की परीक्षाएं दो सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षा दो सितंबर से 10 सितंबर तक संचालित होगी।

पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संचालित होगी। बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे और दो घंटे का समय परीक्षार्थियों को मिलेगा। बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा परंपरागत प्रणाली से होगी, इसके लिए भी दो घंटे का समय निश्चित है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close