ब्रेकिंग न्यूज़मथुरा

मथुरा में जलाभिषेक के एलान के बाद धारा 144 लागू, 2100 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री जवानों के हवाले होगा शहर।

मथुरा में छह दिसंबर को शाही ईदगाह के अंदर घुसकर बालगोपाल का जलाभिषेक करने की चेतावनी और पदयात्रा के कार्यक्रम के एलान के बाद जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि छह दिसंबर को कुछ कार्यक्रमों और पदयात्राओं के लिए लोगों का आह्वान किया जा रहा था और इसके लिए अनुमति मांगी गई थी। जो अनुमति मांगी गई थी उसे निरस्त किया गया है। ऐसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति मथुरा में नहीं दी गई है। मथुरा में धारा 144 लागू है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

एसएसपी बोले- शांति बनाए रखें, नहीं तो होगी कार्रवाई
छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। हर हाल में शांत माहौल खराब न होने देने के लिए सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को खुद एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पैरामिलिट्री के जवानों के साथ फ्लैग मार्च करके लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। छह दिसंबर को धार्मिक संगठनों और संस्थाओं ने संकल्प यात्रा और अभिषेक का एलान किया था। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते सभी ने यह एलान वापस ले लिया। बावजूद पुलिस प्रशासन कतई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

निकाला फ्लैग मार्च
बुधवार को एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीआरपीएफ के कमांडेंट द्वितीय विशाल सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, थाना गोविंदनगर प्रभारी विजय कुमार सिंह, कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा के अलावा सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला। घनी आबादी के अलावा शहर में निकले फ्लैग मार्च को देखकर हर कोई चकित रह गया। मकसद केवल शांत माहौल शहर में बना रहे, कोई भी असामाजिक तत्व अपने मंसूबे में कामयाब न हो सके। एसएसपी ने बताया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
मथुरा में छह दिसंबर को लेकर शहर की सुरक्षा दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटी गई है। तीन चार दिसंबर से लेकर छह दिसंबर तक करीब 2100 पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के हाथ में कमान होगी। शहर का माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

यह रहेगा फोर्स
एएसपी-4, सीओ-10, इंस्पेक्टर/एसएचओ-40, दरोगा-230, सिपाही-एक हजार, पैरा मिलिट्री फोर्स-10 कंपनी

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close