खाते खोलने में देवगढ़ उपखंड ने अजमेर रीजन में प्राप्त की प्रथम रैंक

खाते खोलने में देवगढ़ उपखंड ने अजमेर रीजन में प्राप्त की प्रथम रैंक
आवंटित लक्ष्य का 78 प्रतिशत अर्जित कर प्राप्त किया प्रथम स्थान
राजसमंद। डाक विभाग के उदयपुर मंडल के देवगढ उपखंड ने सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोलने में अजमेर रीजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अजमेर रीजन के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुशील कुमार द्वारा अजमेर रीजन के अंतर्गत सभी डाक निरीक्षकों को सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने के लिए लक्ष्य आवंटित किए थे। जिसमें कि देवगढ़ डाक निरीक्षक शाहनवाज खान के निर्देशन में उपखंड देवगढ़ ने आवंटित लक्ष्य का 78 प्रतिशत अर्जन कर अजमेर रीजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपखंड देवगढ़ को एक माह के अंदर 283 सुकन्या खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें से डाक निरीक्षक शाहनवाज खान के निर्देशन में सभी ब्रांच पोस्टमास्टर के सहयोग से 223 खाते खोलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खान ने सभी स्टाफ को धन्यबाद करते हुए बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए चलाई गई डाक विभाग की एक जनकल्याणकारी योजना है। सभी लोग 9 साल से छोटी बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते खुलवा सकते हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विभाग के पोस्टमास्टर रमेश कुमार, पीए राजेश, रंजीत सिंह, सोहन गुर्जर, जितेंद्र चौहान, सौरभ सिसोदिया, प्रेम आदि ने बधाई दी।










