आप के विचारदेशमथुरामनोरंजनराजनीतीवृन्दावनव्यापार

मथुरा वृन्दावन सहित यूपी के 217 शहरों में दी जाएगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा, योगी सरकार ने दिशा-निर्देश किये जारी।

नगर निगम वाले 17 शहरों समेत उत्तर प्रदेश के 217 शहरों में लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए नगर विकास विभाग ने नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें बड़े शहरों में दो स्थानों पर व छोटे शहरों में एक स्थान पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा की व्यवस्था करने को कहा गया है।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन शहरों में फ्री वाईफाई की सुविधा पहले से है, लेकिन उसमें खामियां होने से लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन खामियों को तत्काल ठीक कराएं।

प्रदेश सरकार ने नगर निगम वाले लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, अलीगढ़ आगरा, झांसी बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद के अलावा 200 नगर पालिका परिषद वाले शहरों में भी यह सुविधा प्रदान कराने की योजना तैयार की है।

फ्री वाईफाई की सुविधा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लॉक व रजिस्ट्रार ऑफिस के आसपास दी जाएगी। इसके लिए स्थान चिह्नित करने को कहा गया है। नगरीय निकाय इस सुविधा के लिए इंटरनेट कंपनियों से करार करेंगे। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि इस सुविधा पर आने वाला खर्च स्मार्ट सिटी परियोजना या फिर नगरीय निकाय अपने स्रोत से उठाएंगे।

trinetra
Sudhir-Shukla-ji-1
pooran-singh
bharat-singh-pradhan
op-shukla
mool-chand-pradhan-ji-scaled
jitendra-sing

Related Articles

Back to top button
Close
Close