ससुराल में घूंघट उठाते ही दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिये तड़ातड़ थप्पड़, घटना से परिजनों में हड़कम्प, गांव में तरह तरह की चर्चा।

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सोमवार को गाड़ी से उतरते ही अपने पति को कई थप्पड़ जड़ दिया। यह सब देख मौके पर मौजूद महिलाएं और परिवार के लोग हैरान रह गए। वो इस घटना को भूत-प्रेत से जोड़कर देखने लगे। इसके निवारण के लिए उसे तांत्रिक के पास गए। जहां जाने के बाद दुल्हन ने बताया कि वह शादी से खुश नहीं है। वह दूसरे से प्यार करती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। मामला थाने तक पहुंच गया। यहां कई घंटे चली मशक्कत के बाद भी दुल्हन तैयार नहीं हुई, जिसके कारण पुलिस ने संबंध विच्छेद करा दिया।
खुटहन थाने के एक गांव से 20 जून को खेतासराय क्षेत्र में बरात गई थी। सोमवार को विदाई होने के बाद दुल्हन घर पहुंच गई। दुल्हन के घर पहुंचने के बाद उसे गाड़ी से उतारने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद घर के लोग दुल्हन को बाहर निकाल रहे थे। दुल्हन गाड़ी से बाहर निकली और पति को कई थप्पड़ जड़ दिया। जिसे देखकर घर के लोग हक्का बक्का रह गए। घर के लोगों ने सोचा कि भूत प्रेत का मामला है। दुल्हन को लेकर तांत्रिक के पास गए। वहां जाने के बाद दुल्हन ने बताया कि वह शादी से खुश नहीं है। वह ससुराल में नहीं रहना चाहती है। विवाद बढ़ते देख लड़का पक्ष के लोग थाने पर पहुंच गए। थाने पर पहुंची दुल्हन ने बताया कि पढ़ाई के समय से ही किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। मैं उसी से शादी करना चाहती हूं। मैं ससुराल नहीं जाना चाहती। सुबह से शुरू हुई पंचायत दोपहर तक चलती रही। पुलिस के समझाने के बाद भी दुल्हन ससुराल जान के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया। दोनों पक्ष अपना सामान लेकर संबंध विच्छेद करने पर राजी हो गए। एसओ बिजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया गया। दोनों ने अपना सामान लेकर संबंध विच्छेद कर लिया।